जिला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल विश्नोई ( जोधपुर )ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास के बच्चों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विशेष भोज का भी आयोजन रखा गया और विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी रखा गया जिसमें बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई और आदिवासी वेशभूषा में बच्चों द्वारा विशेष गायन तथा नृत्य किया गया तथा विशेष इसमें कक्षा 2 के बच्चों द्वारा आदिवासी झांकी का भी आयोजन किया गया। अरनोद तथा दलोट तहसील के गांव होरी ,नया खेड़ा , मोया खेड़ा मया, दीवाला, डोराना, परपटिया, कोटडी, मोहेडा,जीरावता ,मीरावता पीपरोड़ी व मोवाई तथा और भी कई गांव से छात्रावास में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भी हर्षो उल्लास के साथ भाग लिया।
प्रधानाचार्य मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि दलोट जीरावता वाया कोटडी होते हुए अरनोद जाने वाली रैली का सरस्वती छात्रावास के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि सरस्वती स्कूल का संचालन जोधपुर ,सीकर की टीम के द्वारा किया जा रहा है जिसमें अधिकतम विद्यालय अध्यापक सीकर, जोधपुर ,कोटा, उत्तर प्रदेश, मंदसौर से संबंध रखते हैं जिन्होंने आदिवासी दिवस को मानने से उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति और आदिवासी समाज की सभ्यता को बहुत ही करीबी से जाना।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरनोद नोडल स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामलाल गायरी उपस्थित रहे तथा सरस्वती स्कूल के स्टाफ विनोद आंजना, किशन लाल गायरी, देवेंद्र चौधरी(सीकर),राहुल आंजना, दिनेश चौधरी(सीकर)सोहन जांगीड़(नीमकाथाना) मनोज सैनी(झुंझुनू), विशाल आंजना, रवि गायरी, बने सिंह सिसोदिया , तथा ग्रामीण दशरथ आंजना,बाबूलाल सासरी रामसिंह , उदय सिंह , भंवरलाल चौधरी बंसी लाल ,राजू गायरी, राहुल ,सुखदेव मालवीय, नानालाल , आरिफ मंसूरी तथा अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
Post a Comment