काछोला तहसील पटवारी के डेपुटेशन को रद्द करने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


 लोकेशन – भीलवाड़ा | 

रिपोर्टर – प्रदीप वैष्णव


मांडलगढ़ ब्लॉक के काछोला में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 की निरंतरता में फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए काछोला पटवार हल्के के पटवारी बृजेश कुमार के जयपुर किए गए डेपुटेशन को तत्काल रद्द करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि काछोला तहसील क्षेत्र में पटवारी के पद रिक्त होने से आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पटवारी के अन्यत्र डेपुटेशन के चलते नामांतरण, राजस्व रिकॉर्ड, भूमि संबंधी कार्यों सहित विभिन्न मामलों के लिए ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


इस दौरान ग्रामीण भेरूलाल आगाल, बृजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभुलाल मेघवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी राजकुमार व्यास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पटवारी बृजेश कुमार का डेपुटेशन तत्काल रद्द कर उन्हें पुनः काछोला पटवार हल्के में नियुक्त करने की मांग की।


ग्रामीणों ने प्रशासन से राजस्व कार्यों में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान कर काछोला में नियमित पटवारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post