चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
तीनों नगर निकायों में शांतिपूर्ण मतदान जारी
चित्तौड़गढ़, 9 सितंबर। जिले के चित्तौड़गढ़, रावतभाटा एवं बेगूं नगर निकायों में नगर पालिका आम चुनाव के तहत बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 19.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर निकायवार मतदान प्रतिशत में बेगूं 22.58 प्रतिशत के साथ आगे है, जबकि चित्तौड़गढ़ में 20.49 प्रतिशत तथा रावतभाटा में 16.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं तथा प्रशासन एवं पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
चित्तौडगढ में 20,49% मतदान सुबह 10 बजे तक
कुछ बूथ पर 100 मीटर के दायरे के अंदर प्रत्याशी को पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर करते नजर आए
मोबाइल फोन को मतदान केंद्र के बाहर रखवाया गया
चित्तौडगढ में अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है लोगों मे मतदान को लेकर उत्साह नजर आया
Post a Comment