लोकशन/मण्डला
संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी
एंकर -- नैनपुर - अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नैनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नैनपुर पुलिस ने ग्राम जामगांव के भीमकुंड क्षेत्र में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के अड्डे को उजाड़ दिया।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने भीमकुंड के जंगल और नाले किनारे घेराबंदी कर छापा मारा। मौके का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। यहाँ बड़े-बड़े ड्रमों और गड्ढों में करीब *1000 लीटर महुआ लाहन* सड़ाकर कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही थी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन, ड्रम, पाइप और अन्य सामग्री भी जप्त कर नष्ट की गई।
छापे की भनक लगते ही आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।
आज की इस कार्यवाही में समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा जंगल के बीच कीचड़ भरे रास्ते में जाकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
वाइट - मनीष राज एस डी ओ पी थाना नैनपुर।
Post a Comment