राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों एवं ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया


 जिला-प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

 शिविर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. जीवराज मीणा के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी यतेंद्र पोरवाल तथा पीएमओ एवं बीसीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता निभाई।

शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कुल 522 लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई। वहीं रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस दौरान कई नियमित एवं वरिष्ठ रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ब्लॉक मुखश्री एवं समाजसेवी राजकुमार गायरी ने 39वीं बार रक्तदान किया। चिकित्सा कर्मी मुकेश राठौर ने 38वीं बार, लोकेश रेगर ने 28वीं बार तथा महिला स्वयंसेवी रत्ना सोनी ने 8वीं बार रक्तदान किया। वहीं जी न्यूज के पत्रकार शैलेन्द्र सिंह यादव ने 14वीं बार रक्तदान कर नियमित रक्तदान का संदेश दिया।

शिविर को सफल बनाने में रॉयल सेवा संस्थान एवं जीवन रक्षा समिति के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग किया। इसके अलावा उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी स्टाफ, बीसीएमओ कार्यालय स्टाफ तथा ब्लॉक फील्ड के डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों एवं मैनेजमेंट टीम का भी सहयोग रहा।

शिविर के समापन पर रक्तदाताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए बीसीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने नियमित रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए आमजन से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की जानकारी खंड कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार बैरवा ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post