जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
वार्ड नंबर 18 के भाजपा प्रत्याशी ने पंपलेट में कांग्रेस के बटन पर मांगा वोट
नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा के उम्मीदवारों ने जोर-शोर से प्रचार प्रारंभ कर दिया है इसी के तहत वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी नीतू देवी सोमानी का पंपलेट सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें भाजपा प्रत्याशी द्वारा अपने लिए बटन नंबर दो पर वोट मांगा जब की वार्ड नंबर 18 में नंबर दो पर कांग्रेस प्रत्याशी मंजू काबरा का चुनाव चिन्ह हाथ है....
कहने को तो यह चुक साधारण है लेकिन इसमें भाजपा के प्रत्याशी व वार्ड के लिए प्रचार प्रसार करने वाले भाजपा जनप्रतिनिधियों की निगरानी हास्यप्रद लग रही है एवं पार्टी के प्रचार प्रसार मैनेजमेंट पर प्रश्नचिन्ह लग रहा हे ..
पंपलेट के साथ-साथ एक तस्वीर व मिठाई के पैकेट का फोटो भी वायरल हुआ है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई की यह मिठाई और तस्वीर मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरित हुई या किसी मंदिर में भेंट की।

Post a Comment