जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
उपखंड क्षेत्र के जलोदिया केलुखेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 दिवसीय 70 वीं जिला स्तरीय कबड्डी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 26 सितम्बर 2026 शनिवार को किया गया। जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग की इन प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में खिलाड़ियों के साथ अतिथियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया । समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान श्री मनोहर लाल जी आंजना रहे तथा अध्यक्षता श्री अमृतलाल बंडी ने की । संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रूप किशोर मीणा उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथियों में श्री मुकेश जाट, श्री रणजीत मीणा, श्री यशवंत जाट श्री अशोक गुर्जर, श्री जगदीश मीणा, राधेश्याम मीणा , श्री धर्मचंद नाहर, श्री अम्बालाल मीणा मदनलाल सेन राजेश प्रसाद शर्मा अनील सेन विक्रम मेनारिया पुष्कर मेनारिया विजेयराम मीणा राम बाबु शर्मा विजय गंधर्व तथा मुख्य निर्णायक श्री दयाल सिंह चौधरी एवं SMC अध्यक्ष राज कुमार जाट उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्री महेश सुमन द्वारा किया गया।
अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है । फाइनल कबड्डी में बालक वर्ग में रा. उ. मा. वि. बमोतर विजेता रही वही बालिका वर्ग में अजब बाई नागौरी बालिका विद्यालय करजू की टीम विजेता रही।
अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक श्री हरीश कुमार शर्मा ने अतिथियों, निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment