रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़। पीपलखूंट क्षेत्र के घंटाली ग्राम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवा राज मित्र मंडल की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ घंटाली थाना अधिकारी भीमजी गरासिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं घंटाली सरपंच कचरूलाल निनामा सहित अतिथियों ने पिरामिड के माध्यम से मटकी फोड़कर किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम राउंड में किसी भी टीम को मटकी फोड़कर इनामी राशि जीतने में सफलता नहीं मिली।
इसके बाद उपस्थित धर्मप्रेमियों की मांग पर मटकी को नीचे किया गया। दूसरे राउंड में चेतनबूज के नेतृत्व में करमोडा टीम ने मटकी फोड़कर इनामी राशि अपने नाम की। विजेता टीम को भगवा राज मित्र मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच कचरूलाल निनामा, छगनलाल और शंभूलाल सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आयोजन के समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए समस्त ग्रामीणों, घंटाली थानाधिकारी भीमजी गरासिया, एएसआई मनोहर सिंह सहित पुलिस प्रशासन की टीम का आभार जताया। आयोजकों ने आगामी कार्यक्रमों में भी पुलिस प्रशासन से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
Post a Comment