राजगढ़ (अलवर)।
आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुए भय मुक्त व निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए डीएसपी देशराज कुलदीप व थानाधिकारी नेकीराम के नेतृत्व में जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी देशराज कुलदीप व थानाधिकारी नेकीराम ने बताया कि कस्बे के मेला का चौराहा से शुरू हुआ फ्लैग मार्च क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होता हुआ गणेश पोल से होते हुए मेला का चौराहा पर जाकर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च से नागरिकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस के जवान मौजूद रहे।
Post a Comment