छिंदवाड़ा में भगवा ध्वज उतारे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया


 जिला छिंदवाड़ा mp 

संतोष कुमार बाथरी 


 नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सकल हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।


मामला मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित मेजर अमित ठेंगे स्मारक का है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी हाईमास्ट पर लहराते भगवा ध्वज को उतारने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थिति बिगड़ती देख निगम कमिश्नर सीपी राय, कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे, जिला पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने भगवा ध्वज दोबारा फहराया। इस दौरान जय श्रीराम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

बाइट: अरविंद राजपूत हिन्दू संगठन

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post