विकसित भारत जन सेवा अभियान ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया


 जिला - चितौड़गढ़ 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

नर्बदेश्वर महादेव मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कर दीपदान किया गया।

चिकारड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कर दीपदान किया गया। इस दौरान नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान दीपों से परिसर जगमगा उठा। उपस्थित सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डूंगला उपखंड के अमरपुरा खेड़ा में नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया ,इस मौके पर डूंगला उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, तहसीलदार प्रभुलाल मीणा, डूंगला नायब तहसीलदार मोहनलाल त्रिवेदी , मंगलवाड़ नायब तहसीलदार भूपेंद्र वसी , सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव,नरेश डाबरिया , जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीप प्रकाश, सामाजिक न्याय विभाग से दशरथ सिंह राठौड़,ग्राम विकास अधिकारी गिरीश शर्मा एलडीसी उदय लाल आईसीडीएस से सुपरवाइजर सुरता मीणा कृषि सुपरवाइजर कैलाश शर्मा राजीविका की महिलाएं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पर दीपदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव मनाया गया

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post