जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
निंबाहेड़ा। बस स्टैंड के समीप अंबेडकर सर्कल के पास लाइट की केबिन पिछले करीब एक महीने से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले को लेकर कई बार प्रशासन एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक केबिन की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।
क्षतिग्रस्त केबिन के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। खासकर रात के समय यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त लाइट केबिन की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Post a Comment