राजगढ (अलवर)।
रैणी क्षेत्र के करणपुरा में करंट लगने से दो मासूम बच्चो की मौत हो गई। करंट की जानकारी लगने पर परिजन बच्चो को रैणी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रैणी पुलिस चिकित्सालय पहुंची। जहां मृतक बच्चो के शवो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। इस सम्बंध में मृतक मासूम बच्चो के दादा गिर्राज प्रसाद मीना ने मामला दर्ज करवाया है कि शनिवार की सुबह 7 वर्षीय हर्षिता व 4 वर्षीय गौरव दोनों घर पर थे। समीप ही खेत परिजन कृषि का कार्य कर रहे थे। जब घरवालो ने दोनों भाई-बहन हर्षिता व गौरव को पानी लाने के लिए बोला तो बच्चे पानी लेकर खेत मे आ रहे थे। तभी सिंगल फेस की डिपो की लाइन से अर्थिग के सम्पर्क में आगये और उन्हें करंट लग गया। जिसकी सूचना परिजनों को लगी तो रैणी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों मासूमो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
Post a Comment