जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
मौसम की प्रतिकूलता और भारी बारिश के बावजूद जिले के सभी खंडों से शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मेलन में पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दिवाक की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिला अध्यक्ष लालूराम मीणा और जिला मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता संभाग उपाध्यक्ष बलवंत बामणिया ने कहा कि - "शिक्षक मतलब समाधान है।" शिक्षक केवल वेतनभोगी कर्मचारी नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और राष्ट्रीय चेतना का वाहक है।
वहीं बाबू सुबोध जी ने कहा - शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि पीढ़ी गढ़ता है, भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने में शिक्षक की सबसे बड़ी भूमिका है।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी, एसीडीईओ शत्रुघ्न शर्मा, नरेंद्र सिंह सिसोदिया और संभाग संयुक्त मंत्री गोपाल लाल मीणा ने भी शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया।
Post a Comment