लोकेशन भीलवाड़ा
रिपोर्टर प्रदीप वैष्णव
मांडलगढ़ ब्लॉक के महुआ से मानपुरा तक बनेगी 5 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क
महुआ से मानपुरा तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का आज शिलान्यास किया गया। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क DMFT मद से स्वीकृत हुई है।
महुआ बस स्टैंड पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने की।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से महुआ, मानपुरा सहित आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे रही है।
सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।
Post a Comment