जयकारों के साथ पपलाज माता की छठी पदयात्रा हुई रवाना‌



राजगढ (अलवर)

राजगढ पंचायत समिति के सकट क्षेत्र में स्थित बाढ़  बंध का बास नारायणपुर से सोमवार को पपलाज माता सेवा समिति नारायणपुर के तत्वाधान में पपलाज माता की छठी पदयात्रा विधिवत झंडा पूजन के साथ शीतला माता मंदिर से रवाना हुई।  पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पंडितों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ झंडा पूजन करवाया गया एवं पदयात्रा में शामिल पपलाज माता के रथ में अखण्ड ज्योति प्रज्वलित कर पदयात्रियों ने माता की सामूहिक आरती उतारी।

 पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया वही पदयात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं डीजे के भजनों की धुनों पर नाचते गाते चल रही थी। पद यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फल वितरित किए गए। पदयात्रा सकट नारायणपुर गांव से रवाना होकर बांदीकुई सिकंदरा राजवास गढ़ रानोली व मोरोली होते हुए मंगलवार शाम को घाटा पपलाज माता मंदिर पहुंचेगी यहां पद यात्रियों द्वारा माता के मंदिर पर सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाकर माता के मंदिर पर माता का रात्रि जागरण व बुधवार को माता रानी को भोग लगाकर भंडारा किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post