राजगढ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता
राजगढ़ दादू पंथ पीठाधीश्वर अष्टम आचार्य श्री श्री 1008 निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर आगामी 2 और 3 अक्टूबर को दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बाबा के सेवक राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छतरी पर हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं सेवागणों के बीच व्यवस्थाओं का उचित विभाजन किया गया है।
02 अक्टूबर को विशाल रात्रि जागरण का आयोजन।
03 अक्टूबर सुबह 9बजे महा आरती।
03 अक्टूबर प्रात: साढे नौ बजे पंगत मे भंडारें का आयोजन किया जाएगा।
ये सभी धार्मिक अनुष्ठान दादू पंथ पीठाधीश्वर आचार्य ओम दास जी महाराज नरेना धाम के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।महन्त राम गोपाल दास महाराज तपस्वी, जोधपुर,महन्त राम निवास दास महाराज, भगवान दास महाराज पौह धाम
इसके अतिरिक्त, स्थानीय महंत, संत, थमायत और बड़ी संख्या में सेवकगण भी इस सत्संग में उपस्थित रहकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment