*रैणी उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम गढ़ीसवाईराम में पैंथर के शावक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*

 



राजगढ (अलवर)। 

रैणी क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम के नेशनल हाईवे संख्या 921 के अलवर-मंडावर मार्ग पर गत देर रात्रि बंसीवाल पेट्रोल पंप से कुछ आगे एक पैंथर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे वाली जगह के दोनों ओर पहाड़ी क्षेत्र है। बताया गया कि पैंथर एक पहाड़ी से उतरकर दूसरी पहाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना लक्ष्मणगढ़ रेंजर इंद्रजीत सिंह चौधरी को दी गई। सूचना मिलने पर फॉरेस्टर बिजेंदर मेहरा वन विभाग के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पैंथर के शव को कब्जे में लिया। फॉरेस्टर बिजेंदर मेहरा ने बताया कि पैंथर की उम्र करीब दो वर्ष है और वह नर है। घटना की सूचना राजगढ़ रेंज वन विभाग को दे दी गई है। सूचना राजगढ़ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर के शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

रैणी इलाके के गढ़ी सवाई राम में महुआ रोड पर पेट्रोल पंप के पास गत रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर के शावक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया कि शावक सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  5 LINE BREAKING 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post