गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
मातृकुड़िया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण सोमवती माता जी, मातृकुड़िया में अखिल मेवाड़-मारवाड़ मेरुठा धोबी समाज की सामाजिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक सुधार एवं कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में समाज के सभी सदस्यों ने धोवारा प्रथा सहित सामाजिक कुरीतियों को बंद करने की सामूहिक शपथ ली। समाजजनों ने संकल्प लिया कि भविष्य में ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा तथा समाज में शिक्षा, जागरूकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
समाज के सदस्यों ने कहा कि कुरीतियों को समाप्त कर समाज को नई दिशा देना और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक कदम उठाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जन्माष्टमी के अवसर पर लिया गया यह संकल्प सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
बैठक में वर्ष 2027 में विवाह सम्मेलन, खेलकूद प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। समाजजनों ने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग एवं अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।
Post a Comment