जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
देहात पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें कीं जब्त, कुल कीमत करीब 1.28 लाख रुपये
छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। देहात पुलिस प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी का जुलूस निकालकर न्यायालय में ले जाया गया पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में करीब दो माह जेल में रहने के बाद बाहर आया था और इसके बाद फिर चोरी की वारदात में शामिल हो गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कम दाम में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गणेश पिता बाबूलाल कुमरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीसापुरकला थाना मोहखेड़ को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने MP28-MZ-4118 नंबर की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कराबोह डैम के पास खंडहर में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मोहखेड़ थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ जैसे अपराध दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत और पुलिस टीम की कार्रवाई रही।
बाइट गोविंद राजपूत ti
Post a Comment