*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*


 हमीरपुर

रिपोर्टर- गौरव कुमार मिश्रा 

 


*निर्माणाधीन विकास  परियोजनाओं, पेयजल, सिंचाई, विद्युत एवं सड़क निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा*


*विलंबित कार्यों पर जिलाधिकारी सख्त, संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश*


हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं यथा पेयजल, सिंचाई, सड़क, विद्युत आदि की निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से सीधे आम जनमानस प्रभावित होता है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने से जनता को आवागमन, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः किसी भी स्तर पर कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post