शहर के रपटा पुल पर एक युवती का बैग और चप्पल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया



लोकशन/मंडला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी

मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। युवती के नदी में कूदने की आशंका जताई गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। बैग की तलाशी में एक सिम कार्ड मिला, जिसके आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास किया गया। इसी बीच राहत की खबर सामने आई कि युवती जीवित मिल गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post