*नगरपालिका ने निकाली मतदान जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान की अपील*


 *जिला-प्रतापगढ़*

*तहसील-छोटीसादड़ी*

*रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा*


छोटीसादड़ी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत नगरपालिका छोटीसादड़ी द्वारा बुधवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई।


रैली का उद्देश्य 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान दिवस पर आमजन से शत-प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान की अपील करना था। रैली में समस्त पालिका कर्मचारियों ने हाथों में मतदान जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लेकर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।


उक्त रैली नगरपालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी सर्किल पर समाप्त हुई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post