छोटीसादड़ी। नगर पालिका के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रहलाद राय साहू रहे। अध्यक्षता नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान भाजपा के वैचारिक आधार और जनसंघ के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद किया गया। वक्ताओं ने संगठन के शुरुआती दौर में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग और विचारधारा के प्रति समर्पण का उल्लेख किया।
भाजपा नेता प्रहलाद राय साहू ने कहा, "सत्ता में सब आते हैं, संघर्ष में कोई नहीं आता।" उन्होंने जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा के विस्तार तक कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में पुराने कार्यकर्ताओं और उनके संघर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में रतन सिंह राजपूत, गुणवंत लाल चोरडिया,
रामविलास साहू, ओमप्रकाश शर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद रामचंद्र माली, राजेंद्र जैन, कैलाश इंदौरा, विजय सिंह पाटीदार, राकेश इंदौरा, अजीत दुग्गड़, सागर दास वैष्णव, घनश्याम कुमावत, पियूष सोनी, सुमित शर्मा, सुभाष पाटीदार, राजकुमार पाटीदार, देवीलाल कुमावत, मंगलेश शर्मा, चांदमल तेली, कमलेश इंदौरा, मनीष टेलर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment