*सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले विभागों पर जताई नाराजगी*


रिपोर्ट गौरव कुमार मिश्रा 

संवाददाता हमीरपुर 


*प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश*


हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विगत माह के सीएम डैशबोर्ड एवं विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन वाले विभागों के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।


समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 में आने वाले विभागों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराएं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post