गंगरार 12सितम्बर," दान तप के लिए प्रेरित करता है" उपरोक्त विचार वर्धमान स्थानक भवन गंगरार में स्वाध्यायी राजेश बोहरा बेगु ने पर्युषण पर्व के पांचवें दिन दान रूपी तप की महिमा पर व्यक्त किए। उन्होंने आहार , औषधि, ज्ञान व अभय दान चारों दानों की महिमा मंडित करते हुए कहा कि लोभ व लालच से हुई चित की मलिनता तो दान से ही शुद्ध की जा सकती है। स्वाध्यायी बोहरा ने धन की तीन गतियां दान, भोग व नाश पर प्रकाश डालते हुए पुण्य अर्जित करने के लिए गुप्त दान को श्रेष्ठ बताया व कहा कि हाथ की शोभा दान से है, न कि कंगन से। दान पात्र को दिया जाकर पुण्य अर्जित करने का लक्ष्य होना चाहिए। बोहरा ने दानशीलता के लिए सुविख्यात दानवीर कर्ण, राजा हरीशचंद्र, राजा शिवी, महर्षि दधिची व भामाशाह की दानशीलता को धर्म, मानवता, व अपने वचनों की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषो को भारतवर्ष में वंदनीय बताया । स्वाध्यायी भगवत सिंह कांवड़िया बेगू ने अंतगडदशांगसूत्र के पांचवे वर्ग मकी विवेचना करते हुए श्रीकृष्ण भगवान की अतिप्रिय पटरानी पद्मावती व पुत्र वधुओं द्वारा अरिष्टनेमी से दीक्षा ग्रहण कर सिद्ध बुद्ध व मुक्त होने की दस आत्माओं सहित इक्यावन आत्माओ पर गहनता से प्रकाश डाला। धर्म सभा में श्राविका सरिता सुराणा ने "साधना की अग्नि के तप करके, आत्मा को कुन्दन करना है, मुक्ति के पद को पाना है" गीत की भव्य प्रस्तुति दी। जैन समाज व महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी ने बताया कि धर्म सभा में अंजलि कोठारी व दीपिका लोढ़ा ने "यह अवसर तो सुनहरा अवसर है, मिला हमको भाग्य से नर भव है", वहीं दूसरी ओर श्राविका चन्दा सुराणा ने "आई आ ई आंगणिये बहार" गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अनिता सुराणा ने" "न हो प्रकाश पुंज,वितराग ध्यान में, मन की लो लगाई" आध्यात्मिक मुक्तक की प्रस्तुति दी । जैन समाज अध्यक्ष मोदी के अनुसार जैन समाज प्रवक्ता व महावीर इंटरनेशनल सचिव मधुसूदन शर्मा पंचारिया ने धर्म सभा को सम्बोधित किया वहीं दूसरी ओर सुजान मल सुराणा ने विचार व्यक्त करते हुए "महावीर ने क्या कर डाला"गीत से धर्म सभा को ऊंचाइयां दी। सुनिल कुमार लोढ़ा ने संचालन करते हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में दिनांक 13सितम्बर रविवार को पर्युषण पर्व के तहत सौरम देवी लोढा की पुण्यतिथि के अवसर पर सामूहिक दया का आयोजन शान्ति लाल, सुरेश कुमार, सुजान मल व महावीर कुमार लोढ़ा परिवार की ओर से किए जाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्टार फैक्ट्री के मेनेजर पारस मल छाजेड़ सहित जैन समाज जन उपस्थित थे।

Post a Comment