विराटनगर( जयपुर ) न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा
-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र नगरपरिषद के नव निर्वाचित प्रथम सभापति ने पदभार ग्रहण किया
-नगरपरिषद में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं - सभापति रवीश खटाणा
शाहपुरा के नगरपरिषद शाहपुरा के नव निर्वाचित प्रथम सभापति रवीश खटाणा एवं उप सभापति पूजा गुप्ता ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान सभापति रवीश खटाणा ने सबसे पहले त्रिवेणी धाम पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया फिर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से नगरपरिषद शाहपुरा पहुंचे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायुष सिंह, तनुजा सोलंकी आयुक्त नगरपरिषद शाहपुरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह, भाजपा शाहपुरा शहर पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त के तहत अपराह्न् 1:15 बजे सनातन संस्कृति अनुरूप पंडितों द्वारा पूजा अर्चना तथा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सभापति रवीश खटाणा एवं उप सभापति पूजा गुप्ता ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायुष सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में आमजन से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से प्राप्त हो रहा है तथा जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के अथक प्रयास से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हम सबको लगातार देखने को भी मिल रहा है जिसके तहत नगरपरिषद शाहपुरा के विकास हेतु मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, साफ सफाई, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्था का लाभ कई गुना आगे हमें देखने को मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने नगरपरिषद शाहपुरा द्वारा प्रतिवर्ष शहर में रामलीला के आयोजन कराने तथा सप्ताह में एक दिन जनसुनवाई करने की बात कही जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो सके। इस दौरान सभापति रवीश खटाणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपरिषद शाहपुरा में विकास से जुड़े कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा आमजन से जुड़े जायज मुद्दे का सही समय पर निपटारा किया जाएगा तथा उन्होंने भरोसा दिलाया कि शाहपुरा नगरपरिषद अपने विकास कार्यों से प्रदेश का सबसे आदर्श नगरपरिषद बनेगा। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों को सख्त हिदायत दी की अनावश्यक लोगों एवं दलालों का जमावड़ा ऑफिस में नहीं हो, उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि नगरपरिषद शाहपुरा में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा तथा यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस पर उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका आभार व्यक्त करते हुए बीजेपी जिंदाबाद, राव साहब जिंदाबाद, सभापति रविश खटाणा जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजा दिया। इस अवसर पर सभापति रवीश खटाणा एवं उप सभापति पूजा गुप्ता सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का माला, साफा पहनाकर तथा श्री नारायण दास जी महाराज की फोटो भेंट करते हुए सम्मान किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा शहीद मुकेश कुमार बुनकर की शहादत दिवस पर निकाली जाने वाली विशाल बाइक तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वार्ड जनप्रतिनिधि, सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहें।

Post a Comment