*जिला-प्रतापगढ़*
*तहसील-अरनोद*
*रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा*
*प्रतापगढ़।* पुलिस थाना अरनोद ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 07.387 किलोग्राम प्रतिबंधित ब्रोमो-मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर व 05 ग्राम एमडी के मामले में 05 माह से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में दिनांक 04.09.2026 को थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त समीर पिता शमशेर खान जाति पठान मुसलमान निवासी नौगांवा थाना अरनोद को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण - दिनांक 21.04.2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि आबिद खान निवासी नौगांवा अपने खेत के कुएं पर एमडी बनाता है। सूचना पर पुलिस ने नौगांवा स्थित कुएं से 07 किलो 387 ग्राम प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और 05 ग्राम अवैध एमडी जब्त कर आबिद खान को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
अनुसंधान में अजहर पिता गुलशेर खान निवासी देवल्दी और समीर खान की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों की तलाश की गई, आरोपी सकुनत से रूठपोश रहे जिस पर SP द्वारा दोनों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 04.09.2026 को ही पुलिस टीम द्वारा अजहर खान को गिरफ्तार किया गया था। फरार आरोपी समीर खान के अपनी सकुनत पर आने की आसूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
Post a Comment