राजगढ़ (अलवर)। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को नवरात्र समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घरों में माता की ज्योत देखकर भोग लगाया गया और कन्या पूजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने कन्याओं और लांगुरों को भोजन कराकर उपहार, फल और नकदी भेंट की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।
वहीं, कन्या पूजन को लेकर कन्याएं सुबह से दोपहर तक विभिन्न घरों में भोजन करने में व्यस्त दिखाई दीं। नवरात्र समापन के अवसर पर कस्बे में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
राजगढ़ (अलवर) से अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।


Post a Comment