संवाददाता, घनश्याम विजयवर्गीय
भूपालसागर उपखण्ड क्षेत्र के प्रज्ञान महाविद्यालय आकोला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम समन्वयक शमा रोशन मंसूरी ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंध निदेशक शांतिलाल शर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने कहां की मतदान लोकतंत्र का आधार है साथ ही मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, हर व्यक्ति को निर्भीक होकर जातिगत भेदभाव, सामाजिक भेदभाव, धार्मिक भेदभाव को त्याग कर अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । सहायक आचार्य शमा रोशन मंसूरी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक मत का एक विशेष महत्व होता है इसलिए हमें सूझबूझ के साथ अपने मत का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबन्ध निदेशक शांतिलाल शर्मा ने कहा कि सो काम को त्याग कर पहला काम मतदान का काम करना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक मत देश का भविष्य होता है
देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति के मत की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है इसलिए हम सबका करते भी हैं कि स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति साहू ने राजस्थानी भाषा में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि "पहले मतदान फेर दूजो काम, लोकतंत्र री मजबूती, म्हारे और थारे नाम"। इसी प्रकार छात्रा कायनात शेख ने गीत के माध्यम से मतदान के बारे में अवगत कराया, वही सिमरन बानो शेख ने स्लोगन के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान भेरूलाल रेगर, अविका खटीक, मुरली जटिया ,नरेंद्र गुर्जर आदि स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान आर.डी.शर्मा,श्रीमती मंजुला, श्रीमती मनीषा ने भी मतदान से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य रतन देवी शर्मा ने किया ।


Post a Comment