गुरु महिमा के प्रवचनों से दिया अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश

 

जैलमपुरा ग्राम पंचायत में जन जागृति कल्याणकारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा महोत्सव संत आश्रम में संत  अर्जुनलाल  महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और आरती के साथ हुई। इसके बाद संतों ने प्रवचनों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।


संत  अर्जुनलाल  ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरु और सत्संग के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि गुरु मनुष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु स्वयं दीपक की तरह जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाश मान बनाने का कार्य करते हैं। सत्संग से व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में सदाचार बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।


 समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता जताते हुए दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए लोगों से सामाजिक बदलाव में भागीदारी निभाने की अपील की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post