गंगरार पंचायत समिति सदस्य चुनाव में नामांकन की सरगर्मी तेज, पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए आवेदन

 

गंगरार। पंचायत समिति गंगरार में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी प्रेस-नोट के अनुसार 2 नवंबर 2026 को कुल 11 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।


निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सुगना पत्नी भैरू, क्षेत्र क्रमांक 2 से नारायण लाल पिता हरिचंद, क्षेत्र क्रमांक 4 से सीता पत्नी गोविंद, क्षेत्र क्रमांक 5 से ललित सिंह पिता पृथ्वी सिंह एवं सुरेंद्र सिंह पिता रतन सिंह ने नामांकन प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 से मंजू देवी पत्नी भारत कुमार, कमला पत्नी अंबालाल एवं चंदा व्यास पत्नी अंबालाल ने आवेदन जमा करवाए। क्षेत्र क्रमांक 9 से चंद्रशेखर पिता मोहनलाल, क्षेत्र क्रमांक 16 से प्रेम कंवर पत्नी मनोहर सिंह तथा क्षेत्र क्रमांक 17 से कैलाश देवी पत्नी मोहनलाल ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।


कुल 11 नामांकन प्राप्त होने के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। अब आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले अन्य संभावित उम्मीदवारों पर राजनीतिक दलों एवं ग्रामीणों की नजर रहेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post