राजगढ़ (अलवर) में बैकुंठ चतुर्दशी पर जगन्नाथ जी महाराज को लगाया छप्पन भोग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में आज बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी महाराज को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

राजगढ़ (अलवर) से अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post