(सांवलियाजी से नरेंद्र सेठिया)
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से व भेंट कक्ष में इस महिने 19 करोड़ 45 लाख 43 हजार 400 रुपए की आय हुई है। गत कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। चतुर्दशी से लेकर शनिवार तक भंडार से प्राप्त राशि की गणना पांच चरणों में की गई। पांचों चरणों की गणना करने के बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 15 करोड़ 92 लाख 88 हजार 400 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से 197 ग्राम सोना तथा 28 किलो 180 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई।
इसके अलावा श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में 03 करोड़ 52 लाख 55 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भेंट कक्ष में 123 ग्राम 240 मिलिग्राम सोना तथा 67 किलो 509 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। इस माह ठाकुरजी के भण्डार एवं भेंट कक्ष कार्यालय दोनों कि राशि 19 करोड़ 45 लाख 43 हजार 400 रूपए प्राप्त हुए। शनिवार को पांचवें व अंतिम चरण की गणना करने के दौरान
श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम व नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व सुरक्षा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।
Post a Comment