डूंगला उपखंड के नीम गांव में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नया सेडियूल जारी अब 9 सितम्बर से होगी शुरू।

मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री गौतम दक होंगे।*उच्च प्राथमिक स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो कुश्ती जिमनास्टिक होंगे प्रतियोगिता में

(डूंगला से वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्रवाल)

डूंगला। 68वी जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 14 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो कुश्ती जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन 9 सितम्बर से 12 सितंबर 2024 तक डूंगला उपखंड क्षेत्र के भाटोली बागरियांन ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमगांव मैं होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के गणेश लाल सुथार ने बताया कि पूर्व में कार्यक्रम 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित था लेकिन बरसात के कारण कार्यक्रम को निरस्त किया गया था नए कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता  । कार्यक्रम के संयोजक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भाटोली बागरियांन तथा सहसंयोजक के रूप में प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमगांव होंगे । कार्यक्रम के अंतर्गत 9 सितम्बर 2024 को उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गौतम कुमार दक सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री होंगे । अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 12 सितंबर 2024 को होगा। खेलकूद प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि उदय लाल आंजना पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार होंगे। अध्यक्षता बद्रीलाल जाट डेरी चेयरमैन चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ एवं विधायक प्रत्याशी विधानसभा बड़ी सादड़ी करेंगे । सुथार ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था ग्राम वासियों की ओर से की गई है। खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार जारोली ,शारीरिक शिक्षक हेमराज मीणा ,वरिष्ठ प्रबोधक वालूराम मेघवाल ,अध्यापक सुभाष चंद्र न्योल , विक्की यादव ,गणेश लाल सुथार, रामलाल रेगर , योगेंद्र कुमार, बाबूलाल सालवी का सहयोग रहेगा। आयोजन स्थल मंगलवाड़ - चिकारड़ा राजमार्ग पर सुझाखेड़ा होटल से 1 किलोमीटर दूरी पर रहेगा । जहां पर वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस स्थान पर पहुंचने के लिए आयोजकों ने लोकेशन भी शेयर की है। इस प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया है। ग्रामीण बच्चों को ठहरने खाने-पीने की व्यवस्था के लिए व्यवस्था जुटाने में लगे हुए हैं ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post