पैंथर ने महिला पर हमला कर किया शिकार आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच 58ई जाम झाड़ोल में महिला को उठा ले गया पैंथर, ग्रामीणों के चिल्लाने पर महिला के शव को छोड़ा।

(उदयपुर  मनीष कुमार भाटी)

उदयपुर जिले के झाड़ोल वन क्षेत्र में लकड़ी लेने गई तीन महिलाओं पर पैंथर ने हमला कर दिया। दो महिलाएं बचकर भाग निकलीं, लेकिन एक पीड़ित को पैंथर गर्दन से घसीटते हुए जंगल में ले गया। महिला का धड़ और सिर अलग-अलग मिले हैं। पैंथर के बढ़ते हमले और महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने 51 लाख रुपए मुआवजे और पैंथर को गोली मारने की मांग की है। घटना रविवार सुबह 8 बजे झाड़ोल थाना इलाके की है। मौके  पर 3 थानों की पुलिस मौजूद है। साथ ही झाड़ोल एसडीएम मणिलाल और झाड़ोल डिप्टी महावीर सिंह शेखावत ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم