भीलवाड़ा के मांडलगढ़ ब्लॉक में सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। थलकला से भोरण चौराहा तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कार्य एक साल बाद भी अधूरा है। सड़क पर फैली गिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। अब ग्रामीणों ने जल्द काम पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोकेशन: भीलवाड़ा रिपोर्टर: प्रदीप वैष्णव मांडलगढ़ ब्लॉक के थलकला से भोरण चौराहा (एमडीआर-279) तक स…