ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की पहल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 76 यूनिट रक्तदान संग्रह





 
 
(भदेसर मनीष कुमार भाटी)

 भदेसर उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत नपावली में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं द्वारा मानवता को दृष्टिकोण में रखते हुए स्वैच्छिक  रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार छगनलाल कीर की होटल प्रांगण में किया गया। एक अनोखी पहल की जिसकी स्थानीय ग्रामवासियों ने  प्रशंसा कर इस प्रकार के नेक कार्य करने वाले युवाओं का उत्सवर्धन किया।
 रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच बगदीराम कीर, छोटू खान,  सरपंच प्रतिनिधि नानूराम मेघवाल द्वारा किया गया। रक्तदान संग्रहण सांवरिया हॉस्पिटल के डॉक्टर गौरव अग्रवाल, अरविंद आमेठा,  भानुमल, संतोष प्रसाद,  सीमा बाई द्वारा किया गया।
 रक्तदान शिविर के आयोजक सदस्य नक्षत्रमल कीर एवं शांतिलाल कीर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रोत्साहित करके स्वैच्छिक  रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए आव्हान किया गया रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्तदान संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजक द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post