जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे बड़वल रहा विजेता जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगित संपन्न हुई।


 डूंगला से पवन कुमार अग्रवाल कि रिपोर्ट 
 बड़ी सादड़ी - में खेलों से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है खिलाड़ी अपनी मेहनत से गांव और देश का नाम रोशन कर रहे हैं वही केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक खिलाड़ी की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धित है खेलों के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी उक्त बात खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कही । 



 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्रा खो खो खेलकूद  समापन समारोह  मे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए भामाशाहों का आभार जताया ।  सांसद ने कहा कि डबल इंजन सरकार इसी कालखंड में जाखम बांध का पानी घर-घर लाऐगीं।  बड़ीसादड़ी रेल पूरे भारत के नेटवर्क से जुड़ जाएगी । किसानों को दिन में बिजली मिले इसको लेकर कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि महिलाओं ने अपने नाम खेलों में देश का नाम रोशन किया है। महिला खिलाड़ी कभी किसी से पीछे नहीं रही है।


 जीवन में हार जीत होती रहती है हारने वाली टीम निराश नहीं हो आगे प्रयास करना चाहिए  । सहकारिता मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा  सम्मान निधि किसानों के लिए शुरुआत की इसको लेकर चर्चा की । इस प्रकार मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों के लिए शुरू की है जिसका लाभ 65 लाख किसानों को दो-दो हजार मिले हैं   । खेलों के लिए मुख्यमंत्री  खेल का राजस्थान जीतेगा राजस्थान के लिए प्रयासरत है। 
आयोजित जिला स्तरीय 68वीं खो खो प्रतियोगिता  के फाइनल संघर्ष पूर्ण मैच में  19 वर्ष छात्रा खो खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वल की छात्राएं प्रथम रही।


  द्वितीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बेगु रहा । 17 वर्षीय छात्रा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा बेगु और द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला भोपाल सागर रही।  सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 17 वर्ष माया कुमारी मीणा मुरला एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 19 वर्ष में छात्र संजू धाकड़ को बेगु को घोषित किया गया । तुलसी बैरागी का भी प्रदर्शन विशेष रहा।




 विजेता टीमों को शील्ड इनाम देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में  प्रधान नंदलाल मेनारिया, उपप्रधान रामचंद्र जोशी क्रय विक्रय सरकारी समिति अध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया   रवि मेनारिया , खेमराज जोशी  फूलचंद धाकड़ , बाबूलाल गायरी सुरेश चंद्र गोपाल मालू बोहेड़ा सरपंच ,बडवल सरपंच शंकर लाल सालवी  भैरू सिंह मीणा  , नारायण लाल भट्ट, धनराज जनवा  किशनलाल जनवा , ललिता देवी मीणा, किशनलाल जनवा नरेंद्र जनवा ,रामेश्वर सुथार, चमन लाल जनवा राजमल जनवा
के साथ अन्य अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह शेखावत एवं ग्रामवासियों ने साफा उपरना पहनाकर तिलक लगाकर किया । इस अवसर पर  सांसद जोशी  मंत्री गोतम कुमार दक  प्रधान ने बडवल गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं की । दुर्घटना में मन्नालाल पुष्करणा ओमप्रकाश जणवा की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के चेक  मंत्री गौतम दक ने मृतकों के परिजनो को दिए  । 
खो खो प्रतियोगिता के निर्णायक शांतिलाल जोशी, भगवती लाल बाबेल  नाथूलाल पुरोहित ,रतन खटीक नानालाल शर्मा, मदनलाल वेद चंद्रकांत शर्मा, तेजपाल जनवा ,रतनलाल खटीक ,मांगू गिरी गोस्वामी, अजय पाल सिंह भगवती लाल सुथार ,दिनेश चंद्र जनवा, जसवंत कुमार शर्मा सहित कई शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया । खो-खो में विजेता प्रथम दो टीमों को ओंकार दास वैष्णव ने प्रत्येक को 3100  ₹ इनाम स्वरूप दिए। 
कार्यक्रम का संचालन अर्जुन प्रजापत ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post