बिनोता | कस्बे की अंबे माता पहाड़ी पर तीन दिन से पैंथर की लगातार चहलकदमी दिख रही है। सूचना पर वन विभाग के रेंजर सुनील कुमार यादव, करणपाल सिंह टीम व ग्रामीणों के साथ पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। रेंजर यादव ने बताया कि मादा पैंथर के साथ दो शावक हैं। इसी कारण पिंजरा नहीं लगाया गया।
शावक बड़े होने तक क्षेत्रवासी सावधानी रखें। पैंथर और शावकों की मौजूदगी से पहाड़ी की तलहटी के गांव बिनोता, भगवानपुरा, भागल, शिवगढ़ में डर का माहौल है। पहाड़ी के आसपास रहने वालों के अनुसार पैंथर रात 8-9 बजे के बाद बच्चों के साथ नीचे शिकार के लिए आता है।

Comments
Post a Comment