भादसोड़ा से नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोडा़ कस्बें में रात्रि में कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने सटर तोड़कर चांदी के आभूषण एवं साढे तीन क्विंटल की तिजोरी उठा कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार ओझा कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक गोविंद सोनी को मोबाइल पर सूचना मिली कि तुम्हारी दुकान के शटर तोड़कर सामान चुरा कर चोर ले गए जब गोविंद सोनी अपने घर से दुकान पर पहुंचा
तब देखा तो शटर भी तोड़कर शोकेस काउंटर में चांदी के आभूषण को चुरा ले गए घटना करीब रात्रि 2.30 बजें की बताई जा रही है
जिसमें 4 किलो चांदी के आभूषण एवं लोखन की तिजोरी को भी दुकान से बाहर निकाल कर ले गए जबकि कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे उनको चोरो ने ऊपर कर दिया और अंदर चार व्यक्ति घुसकर चांदी के आभूषण और तिजोरी को दुकान से बाहर निकाल कर फरार हो गए चारों व्यक्ति के चेहरे पर रुमाल बांध कर रखा था
कस्बे में श्री सांवलिया सेठ मंदिर के कैमरे भी बन पाए गए और यह चार व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था इस मामले की जानकारी भादसोडा़ थाना अधिकारी जीवन सिंह को मोबाइल पर सूचना दी जिस पर पुलिस थाना का जाप्त मौके पर पहुंचकर कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खगोले में पुलिस जुटी हुई है।
चित्तौडगढ की ऐमो टीम पहुंचने की संभावना है भदेसर डीवाईएसपी अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचने वाले हैं
और मंगलवाड़ चौराहे पर भी इंद्रमल सोनी ज्वेलर्स की दुकान से भी सिल्वर और तिजोरी लेकर फरार हुए इस मौके पर भादसोडा़ थाना अधिकारी जीवन सिंह हेड कांस्टेबल नारायण लाल मेनारिया सुरेंद्र सिंह विनोद कुमार करण रतनलाल व जाप्ता मौके पर पहुंचे थें
إرسال تعليق