(प्रतापगढ़ से अनिल कुमार जटीया)
गादी माता की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
प्रतापगढ़ 5 सितंबर। वसीठा धोबी समाज की कुल देवी के नाम से विख्यात महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा गुरुवार को प्रातः10 बजे धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर से ढोल नगाड़ों एवं बैंड बाजे की मधुर धुनों पर निकाली गई ।
जानकारी देते हुवे वसीठा धोबी समाज जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र टांक एवं जिला प्रवक्ता मुकेश धोबी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़ों एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई यह शोभायात्रा धोबी चौक से प्रारंभ होकर कुम्हारवाड़ा,पंडितजी की बावड़ी, गांधी चौराहा होते हुवे एमजी रोड़ स्थित रामकुंड मंदिर परिसर पहुंची जहां पर स्थित जलकुंड के पवित्र जल से कलश की विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना कर पुनः शोभायात्रा प्रारंभ की गई जो रामकुण्ड परिसर से सुरजपोल,पीपली गली,* *धानमंडी,सदर बाजार, माणक चौक,झंडागली, सालमपुरा, भाटपुरा,कुम्हारवाडा होते हुवे अपने गंतव्य स्थल पहुंची जहां महामाया गादी माता की महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन
किया गया। तीन राज्यों से पहुंचे समाज के लोग
गादी माता की शोभायात्रा को लेकर वसीठा धोबी समाज के आस पास गांवों में निवास करने वाले लोगों सहित राजस्थान,मध्यप्रदेश एवं गुजरात राज्य के लोगों ने भी शिरकत की। शोभायात्रा का वसीठा धोबी समाज युवा टीम प्रतापगढ़, नगर पालिका के बाहर नगर परिषद,टांक परिवार,बारोलिया परिवार, मंदसौर ग्रुप,निंबाहेड़ा ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
आकर्षण का केंद्र रही आई माता की सवारी
वसीठा धोबी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में समाजसेवी एवं कलाकार ईश्वर बारोलिया द्वारा तैयार की गई बग्गी में विराजित आई माता की सवारी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी ऐसा लग रहा था मानो आई माता सीधे भक्तों के बीच आ गई हो।
बालिकाओं की कला को देखने उमड़ी भीड़
गादी माता की शोभायात्रा में जहां महामाया गादी माता की ज्योत खुली जीप से भक्तों को दर्शन दे रही थी वहीं दूसरी ओर धोबी समाज की बालिकाएं अपने अलग ही अंदाज और रंग बिरंगी विचित्र वेशभूषा में अपनी विभिन्न कलाओं से डमरू और ताशे बजाते हुवे नृत्य करती हुई लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही थी ।
إرسال تعليق