बड़े धूमधाम से मनाया गुरुणी कुसुम शताब्दी समारोह



अध्यात्म योगिनी महासाध्वी परम पूज्या श्री कुसुम वतीजी महाराज साहब का शोभा जन्म जयंती महोत्सव श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

G94NEWS (चित्तौड़गढ़ से नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट)


 भादसोड़ा श्री संघ द्वारा   श्रमणी सूर्या उपप्रवर्तिनी महासाध्वी परम पूज्या डॉ श्री दिव्य प्रभा जी महाराज साहब, मधुर व्याख्यानी परम पूज्या श्री निरुपमा जी महाराज साहब, मधुर गायिका परम पूज्या श्री आर्या जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में उपाध्याय प्रवर पूज्य गुरुदेव पुष्कर मुनि जी महाराज साहब की 115 वी जन्म जयंती, श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी महाराज साहब का चतुर्थ पावन पुण्य स्मृति दिवस व अध्यात्म योगिनी महा साध्वी परम पूज्या श्री कुसुमवतीजी महाराज साहब का शताब्दी जन्मोत्सव  बड़े हर्षोल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ। पंच दिवसिय कार्यक्रम का मुख्य समारोह गुणानुवाद समारोह के रूप में सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल भादसोड़ा के प्रांगण में भादसोड़ा के लाडले सपूत चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी पी जी जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं दानवीर भामाशाह सुश्रावक श्रीमान बसंती लाल जी सा चौहान सुरपुर की अध्यक्षता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अतिथियों, बहन - बेटी जमाईयों एवं प्रवासी भादसोड़ा वासियों की उपस्थिति में आध्यात्मिक उल्लास के साथ उत्पन्न हुआ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم