चित्तौड़गढ़ कपासन क्षेत्र में लाखों रुपए कीमती सोने के जेवरात से भरा बैग को बदमाशों ने किया हाथ साफ.

(चित्तौड़गढ़ मनीष कुमार भाटी)
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में शनिवार सुबह दस एक ज्वेलर्स की दुकान से करीब 25 तोला सोने के जेवरात से भरा बैग उचक्के चोरी कर ले गए। जानकारी में शनिवार सुबह दुकान खोलने के कुछ ही देर बाद उचक्कों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। पीपली बाजार में स्थानीय निवासी सागर पुत्र पुखराज सोनी अपनी दुकान पर सुबह में करीब 10 बजे पहुंचे और एक सफेद केनवास बैग में सोने के जेवरात थे। उसे काउंटर के पीछे रख दिया एवं दुकान की साफ सफाई की और पानी लेने के लिए बाहर  गए जब वे वापस आए,तो देखा  जेवरात से भरा बैग नहीं था। उन्होंने दुकान और आस पास के क्षेत्र में बैग की तलाश की, लेकिन नहीं मिला इस दौरान दुकान व्यवसायी सागर ने आसपास की दुकानों पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन किसी ने भी बैग ले जाते हुए किसी संदिग्ध को नहीं देखा। दुकान में और आस पास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए थे। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी रतन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दे रहा हैं जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم