G94NEWS.डूंगला से मनीष कुमार भाटी कि रिपोर्ट
डूंगला- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 29 सितम्बर 2024 को उपखण्ड व तहसील कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया जानकारी में डूंगला उपखंड अधिकारी ईश्वर लाल खटीक ने बताया
कि जिला कलक्टर के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर दिनांक 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता गतिविधियां ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जा रही है।
उक्त संदर्भ में 29 सितम्बर 2024 (रविवार) को प्रातः 9 बजे से उपखण्ड व तहसील कार्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमे उपखंड कार्यालय के एसडीएम ईश्वर लाल खटीक, नायब तहसीलदार नंदलाल सुथार, पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव के साथ समस्त भू०अ०नि० पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय स्टाफ एवं पंचायत समिति स्टाफ ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
إرسال تعليق