(चिकारड़ा से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल)
चिकारड़ा- कस्बे में स्थापित गणपति स्थानो पर ग्रामीणों द्वारा गणपति की पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के साथ ही आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को देखने के लिए उमड़ रहे है । जहां एक और महिला पुरुष गरबा करते दिख जाएंगे वहीं बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं भाग लेकर अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं । माही एंकर के रूप में निर्मला लखारा द्वारा बालकों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के लिए उत्साहित करते नजर आए । गणपति महोत्सव के अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर ने बताया कि गणपति चौक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर गणपति महोत्सव समिति के सभी सदस्य गण कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लगे हुए हैं । गणपति चौक पर चारों रास्ते पर पब्लिक खचाखच भरी नजर आती है । उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा इस मौके पर मां कालिका का चित्रण प्रस्तुत कर ग्रामीणों को सनातन धर्म से रूबरू करवाया । अपने प्रदर्शन को लेकर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों से भी रूबरू करवाया । ग्रामीण ऐसे सनातनी कार्यक्रम को देखकर अपने आप को वाह-वाह करने से नहीं रोक पाए । कलाकार ने आग जलाकर अपना प्रदर्शन दिखाया । 10 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा के प्रसाद का भोग लगाया जाता है । कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांव से ग्रामीण भक्त पहुंच रहे हैं । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां एक और पुलिस जाब्ता तैनात है वही गणपति महोत्सव के कमांडिंग सदस्य भी नजर जमाए हुए हैं । कार्यक्रम के अंत में महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। खटीक बस्ती स्थित गणपति महोत्सव में ग्रामीण गरबा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं । बस्ती क्षेत्र सहित सांवलिया जी आने जाने वाले राहगीर भी इस महोत्सव को लेकर खासी रुचि दिखा रहे हैं। प्रतिदिन महा आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाता है । आयोजकों ने पंडाल को विभिन्न कलाकृतियों के साथ लाइट डेकोरेशन से दुल्हन की तरह सजाया हुआ है
Post a Comment