G94NEWS.चिकारड़ा से पवन कुमार अग्रवाल कि रिपोर्ट
डूंगला उपखण्ड़ क्षेत्र में- शारदीय नवरात्रा के अवसर पर माता रानी की मूर्ति स्थापना के साथ ही गरबा डांडिया की धुम शुरू हो गई। माता रानी की मूर्ति सहित पंडाल को लाइट डेकोरेशन के साथ विभिन्न प्रकार के फ्लावर से सजाया गया है।
जो ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं । चिकारड़ा सहित आसपास क्षेत्र में हर जगह पंडाल बनाकर माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई।
वही पंडालों में गरबा के दौर के साथ जहां एक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इन कार्यक्रमों में महिला पुरुष बालक बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
देर रात तक गरबा की धूम मची रहती है। कस्बे के सांवलिया जी चौराहा तथा खटीक बस्ती में कार्यक्रम को देखने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है।
कालिका माता गरबा दल भाटोली बागरियान में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात माता रानी की महा आरती करते हुए प्रसाद का वितरण हो रहा है। प्रसाद प्रतिदिन अलग-अलग ग्रामीणों द्वारा वितरण को लेकर एक दिन पूर्व ही घोषणा कर दी जाती है।
अंतिम दिन कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी होगा। इस मौके पर चामुंडा गरबा दल के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल गुर्जर, कालिका गरबा मंडल के अध्यक्ष कन्हैयालाल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भक्तजन उपस्थित रहे ।
إرسال تعليق