राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन फतहनगर में 25- 26 अक्टूबर को

G94NEWS चित्तौड़गढ़ भुपालसागर
चित्तौड़गढ़।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिलाशाखा चित्तौड़गढ़ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 25-26 अक्टूबर 2024 को उपशाखा भुपालसागर के तत्वावधान में निकुंज वाटिका फतहनगर में आयोजित होगा ।
जिला अध्यक्ष पूरण मल लोहार ने बताया कि सम्मेलन के ये दो दिन अवकाश नहीं कर्तव्य -अधिकार  तथा शैक्षिक चिंतन का सुअवसर है।सम्मेलन में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा,राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित,प्रदेश महिला कार्य प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्या पवन शेखावत,प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य मदनलाल  जोशी का सान्निध्य प्राप्त होगा।सम्मेलन के प्रथम दिवस मुख्य वक्ता सत्यनारायण विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,दिनेश चंद्र भट्ट विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पाथेय प्राप्त होगा।साथ ही उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि गौतम दक सहकारिता और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजस्थान सरकार,अर्जुन लाल जीनगर विधायक कपासन  और पोखर लाल गुर्जर प्रदेश पर्यवेक्षक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का आतिथ्य प्राप्त होगा।
जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में दोनों दिवस व्याख्यानमाला,शैक्षिक गतिविधियों पर विचार विमर्श और विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।द्वितीय दिवस समारोप सत्र के मुख्य अतिथि सी पी जोशी सांसद चित्तौड़गढ़ , राकेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् चित्तौड़गढ़,प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ,राजेंद्र कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रहेंगे।दो दिवसीय सम्मेलन संयोजक शांतिलाल जागेटिया,सहसंयोजक सुरेश चंद्र योगी लक्ष्मण सिंह चुण्डावत, मेज़बान उपशाखा अध्यक्ष  सूबे सिंह,सभाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा,मंत्री रमाकांत त्रिपाठी,महिला मंत्री प्रियंका बिड़ला सहित उपशाखा भोपालसागर कार्यकारिणी की देखरेख और अथक प्रयासों से आयोजित होने जा रहा है।सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।आज सम्मेलन की पूर्व तैयारी का अवलोकन सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,अध्यक्ष पूरण मल लौहार,मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी पूर्व प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ हीरा लाल लुहार,उपसभाध्यक्ष मुकर्रम अली,चंदन सिंह शक्तावत,उपशाखा अध्यक्ष सूबे सिंह,मंत्री रमाकांत त्रिपाठी,सभाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा,संयोजक शांति लाल जागेटिया, सहसंयोजक सुरेश चंद्र योगी,लक्ष्मण सिंह चुंडावत,मुरलीधर शर्मा ,रामेश्वर लाल झाझू,सुनील सिंह राजपूत ने अवलोकन कर सम्मेलन की दो दिवसीय रूपरेखा बनाई।इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,जिला महिला संगठन मंत्री दीपिका झाला,उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर सैयद मुकर्रम अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी हमीर सिंह चुण्डावत बीरबल सिंह कैलाश चंद्र मालू,सचिव गोपाल व्यास मुकेश त्रिपाठी इकबाल हुसैन बसंती सुथार,अतिरिक्त जिला मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा,महिला मंत्री मधु जैन,कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा सहित जिला कार्यकारिणी के सुशील कुमार लड्डा,दिनमान वशिष्ठ,सत्यनारायण गर्ग,रवींद्र सिंह सिसोदिया,कन्हैया लाल तंबोली,नरपत सिंह चौहान, चावण्ड सिंह चुण्डावत, नक्षत्र मल शर्मा,चंदन सिंह शक्तावत ने जिले की समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष मंत्री उपशाखा कार्यकारिणी सहित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सभी शिक्षक बंधुओं बहिनों से सम्मेलन के दोनों दिवस अधिकतम संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post