वाटर वर्क्स पंप चालक के अथक प्रयास रंग लाये चार दिन बाद सप्लाई पुनः बहालपुलिया निर्माण के चलते पेयजल सप्लाई में आ रही थी बाधा।

G94NEWS. चिकारड़ा से पवन कुमार अग्रवाल 
चिकारड़ा। चिकारड़ा की पेयजल सप्लाई  शुक्रवार को फिर से बहाल कर दी गई है। 
पंप चालक प्रकाश गुर्जर के साथ सुरेंद्र लखारा ने बताया कि 30 सितंबर से ही डूंगला चिकारड़ा मार्ग पर नहर के समीप स्थित ट्यूबवेल से निकलने वाली सप्लाई पुलिया क्रॉस कर निकल रही है।

पुलिया निर्माण के चलते पाइपलाइन को हटाया गया था। जिसके चलते 4 दिन सप्लाई बाधित रही।
पुलिया निर्माण के बाद दोनों पंप चालक द्वारा अथक प्रयास कर पेयजल लाइन को पुनः दुरुस्त करते हुए 
पेयजल सप्लाई को चालू की।  जहां एक और ठेकेदार ने भी पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण पुलिया का कार्य दिन-रात करते हुए 
शीघ्र पूरा किया वहीं पंप चालक ने भी तुरटफूर्त  दिखाते हुए लाइन जोड़ने का कार्य बिना आराम किये पूरा करते हुए ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई कर राहत प्रदान की । इसको लेकर ग्रामीणों ने दोनों पंप चालक का आभार जताया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post