12.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ एक गिरफ्तार।


(G94NEWS. मंगलवाड़)
चित्तौड़गढ़, जिले के मंगलवाड थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 12.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए एएसपी परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ० कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में सोमवार को एसएचओ थाना मंगलवाड रामसिंह मय जाप्ता कांस्टेबल करनल सिंह, प्रेमा राम, प्रदीप, राकेश व दिलीप के साथ मुखबिर की सूचना पर निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर मोरवन टोल के आगे सरहद लखमीपुरा के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति वर्दी में पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उसके सिर पर काले रंग का कटटा में से कुल वजन 12.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर आरोपी सिरोही जिले के रेवदर थाना रेवदर निवासी 36 वर्षीय अनन्त कुमार पुत्र नन्दलाल वेष्णव को गिरफ्तार किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post